UGC-NET June 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी, 22 से 30 जून तक CBT मोड में होगी परीक्षा

Praveen Yadav
0
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 80 से अधिक विषयों की परीक्षाएं विभिन्न तिथियों में दो शिफ्टों में कराई जाएंगी।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 80 से अधिक विषयों की परीक्षाएं विभिन्न तिथियों में दो शिफ्टों में कराई जाएंगी।


एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।


परीक्षा शहर की जानकारी पहले जारी होगी

एनटीए ने बताया है कि परीक्षा केंद्र शहर की सूचना परीक्षा तिथि से लगभग 8 से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। ऐसे में 22 जून को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को 12 से 14 जून के बीच सिटी इंटिमेशन स्लिप मिल सकती है।


एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, विषय कोड, परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी सावधानीपूर्वक जांचने की सलाह दी गई है।


22 जून को इन विषयों की होगी परीक्षा

22 जून को पहली शिफ्ट में विजुअल आर्ट, म्यूजियोलॉजी एवं कंजर्वेशन, पंजाबी, तमिल, भूगोल, मराठी, लेबर वेलफेयर एवं ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट तथा संताली विषय की परीक्षा होगी।


दूसरी शिफ्ट में कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, पर्शियन, रूसी, बंगाली, होम साइंस, म्यूजिक और पॉपुलेशन स्टडीज विषय शामिल हैं।


23 जून की परीक्षा

पहली शिफ्ट में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन, सोशल वर्क, मलयालम, उर्दू, क्रिमिनोलॉजी, परफॉर्मिंग आर्ट्स और फोक लिटरेचर जैसे विषयों की परीक्षा होगी।


दूसरी शिफ्ट में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, विमेन स्टडीज, लॉ, तेलुगु, फॉरेंसिक साइंस, नेपाली, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस और फिलॉसफी शामिल हैं।


24 जून का कार्यक्रम

24 जून को पहली शिफ्ट में पॉलिटिकल साइंस, कम्पेरेटिव स्टडी ऑफ रिलिजन्स, जापानी, डोगरी, राजस्थानी और लिंग्विस्टिक्स विषय होंगे।


दूसरी शिफ्ट में कॉमर्स, डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज, इंडियन कल्चर तथा बुद्धिस्ट, जैन, गांधीयन एंड पीस स्टडीज की परीक्षा आयोजित होगी।


25 जून को इन विषयों की परीक्षा

पहली शिफ्ट में अंग्रेजी, चीनी, कोंकणी, स्पेनिश और कश्मीरी विषय शामिल हैं।


दूसरी शिफ्ट में इतिहास, पाली, प्राकृत और कम्पेरेटिव लिटरेचर की परीक्षा आयोजित होगी।


29 जून को हिंदी सहित कई प्रमुख विषय

29 जून की पहली शिफ्ट में हिंदी, अरब कल्चर एंड इस्लामिक स्टडीज, इंडियन नॉलेज सिस्टम्स, मणिपुरी, कन्नड़, जर्मन, सिंधी और फ्रेंच विषयों की परीक्षा होगी।


दूसरी शिफ्ट में मनोविज्ञान, मैथिली, अरबी, मैनेजमेंट, फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत ट्रेडिशनल सब्जेक्ट्स, आयुर्वेद बायोलॉजी और डिजास्टर मैनेजमेंट शामिल हैं।


30 जून को अंतिम दिन की परीक्षा

परीक्षा के अंतिम दिन पहली शिफ्ट में इकोनॉमिक्स, एनवायरनमेंटल साइंस, हिंदू स्टडीज, एंथ्रोपोलॉजी, बोडो, गुजराती, संस्कृत, पॉलिटिक्स एंड इंटरनेशनल रिलेशंस तथा ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज विषयों की परीक्षा होगी।


दूसरी शिफ्ट में असमिया, समाजशास्त्र, योग, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट, एडल्ट एजुकेशन, आर्कियोलॉजी, उड़िया, सोशल मेडिसिन एंड कम्युनिटी हेल्थ, स्टैटिस्टिक्स और फॉरेस्ट्री विषय शामिल हैं।


उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

एनटीए ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करते रहें। किसी भी प्रकार की जानकारी, निर्देश या अपडेट वहीं जारी किए जाएंगे।


यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा से संबंधित कोई समस्या या जानकारी चाहिए तो वह NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकता है।


UGC-NET परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश पात्रता के लिए आयोजित की जाती है। देशभर के लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*